फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और जीत के बीच बाबर-शफीक की जोड़ी, रोमांचक हुआ मैच, कंगारू जीत ने आठ विकेट दूर

Tue, 15 Mar 2022 07:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

कराची टेस्ट के चौथे दिन बाबर आजम और अबदुल्लाह शफीक ने 171 रन की शानदार साझेदारी कर पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया है। इसके साथ ही इस मैच के ड्रॉ होने की संभावना भी बढ़ गई है। 
 
विज्ञापन
बाबर आजम और अबदुल्लाह शफीक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। बाबर आजम और अबदुल्लाह शफीक ने 171 रन की शानदार साझेदारी कर पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया है। इस टेस्ट में पांचवें दिन का खेल बचा हुआ है और पाकिस्तान को जीत के लिए 314 रन की जरूरत है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आठ विकेट चाहिए। ऐसे में इस मैच में तीनों नतीजे आ सकते हैं। दोनों में से कोई भी टीम यह मैच जीत सकती है और यह मैच ड्रॉ भी हो सकता है। 
विज्ञापन


चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को अभी भी जीत के लिए 314 रनों की जरूरत है। 

बाबर और शफीक ने मिलकर खेले 60 ओवर
इस मैच की पहली पारी में पाकिस्तान की टीम 53 ओवर में महज 148 रन बनाकर आउठ हो गई थी, लेकिन दूसरी पारी में बाबर आजम और अबदुल्लाह शफीक ने कमाल का प्रदर्शन किया। तीसरे विकेट लिए ये दोनों अब तक 362 गेंद (60.2 ओवर) में 171 रन की साझेदारी कर चुके हैं। बाबर 102 और शफीक 71 रन बनाकर क्रीज में बने हुए हैं। इन दोनों ने शानदार साझेदारी कर पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया है। अब तीसरे दिन पाकिस्तान की टीम मैच जीत सकती है, यह मैच ड्रॉ हो सकता है या फिर ऑस्ट्रेलिया भी यह मैच जीत सकती है। 
विज्ञापन


चौथे दिन विकेट को तरसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की। 23 वें ओवर तक कंगारू टीम ने पाकिस्तान के दो विकेट भी गिरा दिए थे। इसके बाद बाबर आजम और अबदुल्लाह शफीक ने बेहतरीन साझेदारी की और पूरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट नहीं दिया। ये दोनों नाबाद लौटे हैं और अगले दिन भी पाकिस्तान को इन दोनों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 556 रन बनाकर घोषित की। उस्मान ख्वाजा ने 160 रन की पारी खेली। वहीं एलेक्स कैरी ने 93, स्टीव स्मिथ ने 72 और वार्नर ने 36 रन की पारी खेली। इसके अलावा भी बाकी बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया। सिर्फ लाबुशेन ही बिना खाता खोले रन आउट हुए। पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ और साजिद खान ने दो-दो विकेट लिए। नौमान अली, बाबर आजम, हसन अली और शाहीन अफरीदी को एक-एक विकेट मिला। 

पहली पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाज फ्लॉप
पहली पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही निराशानजनक रहा। कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। इमाम उल हक और नौमान अली ने 20 और शाहीन अफरीदी ने 19 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। मिशेल स्वैपसन ने दो विकेट झटके। कमिंस, ग्रीन और लियोन को एक-एक विकेट मिला। दो पाकिस्तानी बल्लेबाज रन आउट हुए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें