फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव पर विचार कर रहे कोच मिकी आर्थर

Wed, 06 Mar 2013 08:45 PM IST
हैदराबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में मिली करारी शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच मिकी आर्थर आगामी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। आर्थर ने कहा कि हम अंतिम एकादश में बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं यदि इससे हमें अच्छा परिणाम मिल सके।
विज्ञापन


आर्थर ने कहा, ‘देखिए, यह झूठ होगा यदि मैं कहूंगा कि हम बदलाव नहीं कर रहे हैं। हमें पूरी स्थिति पर एक बार फिर गौर करने की जरूरत है। हमारे पास अभी सीरीज में बने रहने और गावस्कर-बार्डर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखने के लिए दो टेस्ट मैच हैं। यह हमारे लिए बड़ी बात है। हम आकलन करने की कोशिश करेंगे और मैदान पर जीत हासिल करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम उतारेंगे। यदि इसका मतलब बदलाव है तो हम वास्तव में ऐसा करेंगे।’

इस बीच आर्थर ने कहा कि लगातार दो टेस्ट हारने के बावजूद टीम का मनोबल कम नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, ‘एक टीम के तौर पर हमें चीजें बदलने के लिए काफी मेहनत करने की जरूरत है। लेकिन टीम का मनोबल काफी अच्छा है।’
विज्ञापन


आर्थर ने खराब फार्म से जूझ रहे शेन वाटसन का भी बचाव किया जिन्होंने पिछले दो टेस्ट मैच में ज्यादा योगदान नहीं दिया। आर्थर ने कहा, ‘वाटसन के लिए मसला संतुलन का है। जब वह गेंदबाजी कर रहे थे तो हमारे नंबर वन आलराउंडर थे और अब वह हमारे शीर्ष छह बल्लेबाजों में से एक हैं। वाटसन अपनी जिम्मेदारियों से वाकिफ हैं। मेरे विचार से हम सभी उनसे एक बड़ी पारी का इंतजार कर रहे हैं।’
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें