फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार, 'मिताली ब्रिगेड' को मात देकर किया सीरीज पर कब्जा

Thu, 15 Mar 2018 04:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
विज्ञापन

निकोल बोल्टन के बेहतरीन बल्लेबाजी और जेस जोनासन की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 60 रन से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज में पहले दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज निकोल बोल्टन ने अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत देते हुए 88 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से शानदार 84 रन की पारी खेली। इसके अलावा मिडल ऑर्डर की बल्लेबाज बेथ मूनी ने 40 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 56 रनों का योगदान दिया।

वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी ऐलिसा पैरी ने बेहतरीन अर्धशतक लगाकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। ऐलिसा ने 70 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली। निर्धारित 50 ओवर खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने नौ विकेट के नुकसान पर 287 रनों की चुनौती पेश की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
भारत की तरफ से तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। शिखा ने 10 ओवरों में 61 रन देकर कंगारू टीम के तीन खिलाड़ियों को शिकार बनाया। पूनम यादव को दो विकेट मिले। वहीं एकता बिष्ट और हरमनप्रीत कौर के खात मे एक-एक विकेट आया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली। टीम इंडिया ने 49.2 ओवर में 227 रन के स्कोर पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। हालांकि स्मृति मंधाना ने 53 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

वहीं पूनम राउत (27), दीपिका शर्मा (26), कप्तान मिताली राज (15), हरमनप्रीत कौर (17), वेदा कृष्णामूर्ति (02), शिखां पांडेय (15), पूजा वस्त्राकर (30), पूनम यादव (03) और एकता बिष्ट ने नाबाद (08) रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेस जोनासन सबसे सफल गेंदबाज रही। जोनासन ने 19 ओवरो में 51 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें