फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा चुनाव: BJP के राष्ट्रीय महासचिव बोले- बनाएंगे गठबंधन की सरकार, जारी की प्रचार पुस्तिका 

Sat, 10 Feb 2018 06:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव - फोटो : File Photo
विज्ञापन

त्रिपुरा में 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में वाममोर्चा को सत्ता से हटाने का सपना देख रही भाजपा ने शनिवार को 'आरोपपत्र शीर्षक' एक प्रचार पुस्तिका जारी की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने उक्त पुस्तिका जारी करते हुए कहा कि पार्टी इस बार त्रिपुरा को माकपा के कुशासन से मुक्त करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ही राज्य में सरकार का गठन करेगा।

विज्ञापन


राम माधव ने आरोप लगाया कि त्रिपुरा में अपराध की दर देश में सबसे ज्यादा है और यहां कानून व व्यवस्था के तंत्र का नियंत्रण माकपा कॉडर के हाथ में है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि उक्त प्रचार पुस्तिका राज्य के हर मतदान केंद्रों पर बांटी जाएगी। इस पुस्तिका से वाममोर्चा का असली चेहरा सामने आ गया है। 

उन्होंने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली रविवार को यहां भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट जारी करेंगे और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी 11 व 12 फरवरी को राज्य के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर आएंगे। 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो रैलियों के साथ पार्टी का चुनाव अभियान पूरा होगा।
विज्ञापन


अलग-अलग दलों से चुनाव मैदान में ताल ठोकते दो भाई
त्रिपुरा के मंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंसूर अली के दो बेटे भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं। उनमें से बड़े बेटे बहारुल इस्लाम बक्सानगर सीट से भाजपा के टिकट पर मैदान में है तो दूसरा मुजीबर इस्लाम कांग्रेस के टिकट पर सोनामूरा सीट से उम्मीदवार है। लेकिन उनका कहना है कि अलग-अलग राजनीतिक दलों से मैदान में उतरने के बावजूद उनके आपसी संबंधों में कोई कटुता नहीं आई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें