फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में श्रीलंका को हराया, ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

Wed, 15 Jun 2022 10:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले

सार

मैक्सवेल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर जीत दिलाई। उन्होंने पारी के दौरान छह छक्के और छह चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम दो ओवर में 12 रन की दरकार थी और मैक्सवेल ने दुष्मंता की गेंद पर दो छक्के जड़कर नौ गेंद रहते टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 51 गेंद में नाबाद 80 रन की पारी खेलकर चोटों से प्रभावित ऑस्ट्रेलियाई टीम को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका पर दो विकेट की रोमांचक जीत दर्ज करने में अहम भूमिका अदा की। मैक्सवेल सातवें नंबर पर तब बल्लेबाजी करने उतरे जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 189 रन था और उसे जीत दर्ज करने के लिए 84 गेंद में 93 रन की दरकार थी। 
विज्ञापन


मैक्सवेल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर जीत दिलाई। उन्होंने पारी के दौरान छह छक्के और छह चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम दो ओवर में 12 रन की दरकार थी और मैक्सवेल ने दुष्मंता की गेंद पर दो छक्के जड़कर नौ गेंद रहते टीम की जीत सुनिश्चित की।  इससे पहले श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 301 रन का लक्ष्य दिया था। 

बारिश की बाधा के कारण ऑस्ट्रेलिया को संशोधित लक्ष्य दिया गया और उसने 42.3 ओवर में आठ विकेट पर 282 रन बनाकर जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिंच ने 44, स्मिथ ने 53 और स्टोइनिस ने 44 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें