फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विश्वकप: ऑस्ट्रेलिया ने पाक को 92 रन से हराया

Fri, 01 Feb 2013 03:29 PM IST
कटक/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 92 रनों से हरा दिया। शुक्रवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम 33.2 ओवर में 83 रनों पर आउट हो गई। पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन बनाने थे।
विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद धीमी रही। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका आठवें ओवर में मेग लेनिंग के रूप में 28 रनों के स्कोर पर दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक 40 रन आरएल हेन्स ने बनाए। एसजे कॉइटी ने 36 और एलसी स्थेलकर ने 32 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाज यूसुफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इकबाल को ने दो और सिद्दीकी ने एक खिलाड़ी को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही। टीम की कप्तान सना मीर महज दो रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद विकटों की झड़ी लग गई। पाकिस्तान की तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। पाक टीम की तरफ से सर्वाधिक 43 रन बिस्माह माहरूफ ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक 3 विकेट एसजे कॉइटी ने लिए। ईए पैरी, एलसी स्थेलकर और एचएल फर्लिंग ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें