फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी20 ट्राई सीरीज: टाई की घातक गेंदबाजी के सामने ढहे कीवी बल्लेबाज, कंगारू 7 विकेट से जीते पहला मैच

Sun, 04 Feb 2018 08:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंड्रयू टाई - फोटो : File
विज्ञापन
एंड्रयू टाई की घातक गेंदबाजी के बदौतल ऑस्ट्रेलिया ने टी20 ट्राई सीरीज के पहले मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात देने में कामयाब रही। बारिश से प्रभावित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तौर पर मेजबान कंगारू टीम को 15 ओवर में महज 95 रन का लक्ष्य मिला। इस आसान से लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट गंवाकर 12वें ही ओवर में हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान डेविड वॉर्नर के इस फैसले को कंगारू गेंदबाजों ने सही साबित किया। कीवी टीम को पहला झटका कॉलिन मुनरो के तौर पर लगा। एक बाद आए बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह गए। 

एक समय 60 रन पर ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। अंतिम के ओवरों में कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 24 बॉल पर 3 छक्के और एक चौके की मदद से टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 117 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एंड्रयू टाई ने 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। स्टैनलैक ने 15 रन देकर 3 विकेट झटके।
विज्ञापन


बारिश से इस प्रभावित इस मैच में दूसरी पारी देर से शुरू हुई। इसके बाद लक्ष्य को संसोधित करके 15 ओवर में 95 रन कर दिया गया। कीवी टीम की ही तरह कंगारुओं की शुरुआत भी खराब रही और उसके दो विकेट सिर्फ 10 रन पर ही गिर गए। 

इसके बाद क्रिस लिन और ग्लेन मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। 38 गेंदों पर 44 रन बनाने के बाद लिन को बोल्ट ने सोढ़ी के हाथों कैच कराया। तब तक कंगारू टीम जीत से महज 8 रन दूर थी। ग्लेन मैक्सवेल 37 गेंदों में 40 रन बनाकर अंत तक बने रहे और टीम ने बारहवें ओवर की तीसरी गेंद पर 96 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बोल्ट ने 2 तथा साउदी ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें