फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉर्नर-स्मिथ के प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को अभ्यास मैच में हराया

Mon, 06 May 2019 08:01 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वार्नर-स्मिथ - फोटो : social media
विज्ञापन

डेविड वॉर्नर के आक्रामक 39 और स्टीव स्मिथ के 22 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की सिताराहीन टीम को अभ्यास मैच में एक विकेट से हरा दिया। स्मिथ और वॉर्नर ने प्रतिबंध खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य दस गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। 

विज्ञापन


कप्तान आरोन फिंच ने 52 रन बनाये लेकिन उस्मान ख्वाजा सस्ते में आउट हो गए। वॉर्नर को खाता खोलने से पहले जीवनदान मिला जिसका पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने 43 गेंद में 39 रन बनाये। वॉर्नर ने आईपीएल में लीग चरण में 12 मैचों में सर्वाधिक 692 रन बनाए थे। 

स्मिथ ने 43 गेंद में 22 रन की पारी खेली। गेंद से छेड़खानी प्रकरण में एक साल का प्रतिबंध झेलकर लौटे वॉर्नर और स्मिथ ने राष्ट्रीय टीम में वापसी की है। इससे पहले पैट कमिंस ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए एक दिवसीय अभ्यास मैच में 215 रन बनाए। 
विज्ञापन


केन विलियमसन, मार्टिन गुप्टिल और ट्रेंट बोल्ट के आईपीएल में व्यस्त होने के कारण न्यूजीलैंड की टीम कमजोर लग रही थी। ट्रेंट ब्लंडेल ने 77 रन बनाये लेकिन पूरी टीम 46.1 ओवर में आउट हो गई। कमिंस ने आठ ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए।

नाथन कूल्टर नाइल और जासन बेहरेनडोर्फ को भी तीन तीन विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। स्मिथ ने टाम लाथम का शानदार कैच भी लपका। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें