फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज में इंग्लैंड को मिली लगातार चौथी हार

Sun, 29 Dec 2013 02:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज सीरीज में इंग्लैंड का शर्मनाक खेल जारी है और उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार चौथे मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन


मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की रिटर्न एशेज टेस्ट सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है। इस साल के मध्य में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में एशेज सीरीज में हराया था।

अब जहां कंगारुओं की नजर क्लीन स्विप पर है वहीं इंग्लैंड सीरीज में अपना सूपड़ा साफ होने से खुद को बचाना चाहेगा। सीरीज का अंतिम और पांचवां मैच सिडनी में खेला जाएगा।
विज्ञापन


मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 30 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। ओपनर डेविड वॉर्नर 25 रन बनाकर आउट हुए।

रोजर्स का शतक
क्रीज पर डटे दूसरे ‌ओपनर क्रिस रोजर्स (116 रन, 13 चौके) ने बेहतरीन बल्‍लेबाजी का नजार पेश किया और शतक लगाने के साथ ही शेन वॉटसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। वॉटसन 83 रन बनाकर नाबाद रहे।

फिरकी गेंदबाज मोंटी पनेसर ने रोजर्स को कैच आउट कराकर मैच में अपनी पहली सफलता हासिल की  लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कंगारू टीम जीत से महज 31 रन दूर थी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को मैच में जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य मिला था जो उसने चायकाल से पहले ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया अगर आखिरी टेस्ट भी जीत जाता है तो 2006-07 के बाद यह पहला मौका होगा जब इंग्लैंड का सीरीज में सूपड़ा साफ होगा। तब रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 5-0 से सीरीज पर कब्जा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें