फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम कसेंगे ये 4 गेंदबाज, पहले वन-डे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान

Fri, 11 Jan 2019 08:44 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आरोन फिंच - फोटो : cricket.com.au
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाफ शनिवार को सिडनी में होने वाले तीन मैचों की सीरीज के पहले वन-डे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान हो गया है। कप्तान आरोन फिंच ने पुष्टि की है कि भारतीय बल्लेबाजों पर हावी होने के लिए उनकी टीम चार विशेषज्ञ गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल करेगी। फिंच ने बताया कि झाए रिचर्डसन, जेसन बेहरनडोर्फ और नाथन लियोन के साथ लंबे समय बाद वन-डे टीम में वापसी करने वाले पीटर सिडल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन


फिंच ने साथ ही बताया कि शीर्षक्रम में उनका साथ एलेक्स कैरी बतौर ओपनर निभाएंगे। उस्मान ख्वाजा नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आएंगे। ख्वाजा के बाद शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल आएंगे। इन बल्लेबाजों के बलबूते ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष सात बल्लेबाज पूरे होंगे।

पीटर सिडल आठ साल के बाद पहला वन-डे खेलेंगे। उन्होंने नवंबर 2010 में श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में आखिरी वन-डे मैच खेला था। 

वन-डे टीम में चुने जाने पर सिडल ने गुरुवार को कहा था, 'यह ऐसा कॉल है, जिसके बारे में मैं पूरी तरह भूल गया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि दोबारा ऑस्ट्रेलियाई वन-डे टीम में मौका मिलेगा। अब मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि युवा लड़का हूं और अपना पूरा जोर लगाऊंगा।'
विज्ञापन


पहले वन-डे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है:

आरोन फिंच कप्तान, एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लियोन, पीटर सिडल, रिचर्डसन और जेसन बेहरनडोर्फ।

अगर दोनों टीमों के पिछले साल के रिकॉर्ड पर एक नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले टीम इंडिया 50 ओवर फॉर्मेट में मजबूत लग रही है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2018 में 13 मैच खेले, जिसमें 2 में जीत और 11 में हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, टीम इंडिया ने गत वर्ष 20 वन-डे मैच खेले, जिनमें उसे 14 में जीत, 4 में हार और 2 मैच टाई रहे। तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंगारू टीम लय में नहीं है और टीम इंडिया के पास यह सीरीज जीतने का भी शानदार मौका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें