फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDW A vs AUSW A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारतीय महिला ए टीम की खराब शुरुआत, पहले दिन आधी टीम पवेलियन लौटी

Thu, 21 Aug 2025 09:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

भारतीय महिला ए टीम ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक महिला क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित पहले दिन 93 रन तक पांच विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की महिला विश्वकप टीम में जगह बनाने में नाकाम रही शेफाली वर्मा ने 38 गेंद में 35 रन की पारी खेली लेकिन इसके बावजूद भारतीय महिला ए टीम ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक महिला क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित पहले दिन 93 रन तक पांच विकेट गंवा दिए। शैफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए आठ चौके जड़े। 
विज्ञापन


भारत ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। नंदिनी कश्यप और धारा गुर्जर खाता खोलने में नाकाम रहे जिससे शुरुआती दो ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट पर छह रन हो गया। दोनों विकेट जॉर्जिया प्रेस्टविज (25 रन पर तीन विकेट) ने चटकाए। तेजल हस्बनिस (09) भी अधिक देर नहीं टिक सकीं। उन्हें सियाना जिंगर ने आउट किया जबकि इससे पहले जॉर्जिया ने 11वें ओवर में शैफाली को बोल्ड किया। 

राघवी बिष्ट (नाबाद 26) और तनुश्री सरकार (13) ने कुछ देर के लिए विकेटों का पतन रोका। मेटलन ब्राउन ने 72 रन के स्कोर पर तनुश्री को आउट करके भारत को पांचवां झटका दिया। एलेन बोर्डन फील्ड पर बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 23.2 ओवर का खेल हो पाया। दिन का खेल खत्म होने पर राधा यादव आठ रन बनाकर राघवी का साथ निभा रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें