फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-20 World Wrestling: श्रुति, सारिका और काजल का शानदार प्रदर्शन, अंडर-20 विश्व कुश्ती के सेमीफाइनल में पहुंचीं

Thu, 21 Aug 2025 09:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रुति ने महिलाओं के 50 किग्रा भारवर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में वायलेटा बिरियुकोवा पर 5-4 की जीत से शुरुआत की और फिर पोलैंड की अन्ना यात्स्केविच पर 4-0 की शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
कुश्ती - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की महिला स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिसमें पहलवान श्रुति, सारिका और काजल ने गुरुवार को अपने भार वर्गों के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। ग्रीको रोमन पहलवान सूरज ने 60 किग्रा वर्ग में सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन प्रिंस (82 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में हार गए। श्रुति ने महिलाओं के 50 किग्रा भारवर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में वायलेटा बिरियुकोवा पर 5-4 की जीत से शुरुआत की और फिर पोलैंड की अन्ना यात्स्केविच पर 4-0 की शानदार जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


सारिका ने 53 किग्रा भारवर्ग में दबदबा बनाया। उन्होंने सेवल केयर को तकनीकी श्रेष्ठता (12-2) से हराया। इसके बाद सारिका ने चीन की तियानयु सुन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में एक भी अंक नहीं गंवाया और 8-0 से जीत हासिल की। अब उनका मुकाबला यूक्रेन की अनास्तासिया पोल्स्का से होगा। काजल ने 72 किग्रा वर्ग में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर एमिली मिहाइलोवा अपोस्टोलोवा को 15-4 से हराकर शानदार जीत हासिल की। इसके बाद क्वार्टरफाइनल में किर्गिस्तान की कैयरकुल शारशेबायेवा को 7-0 से मात दी। अब स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाने के लिए उनका सामना अमेरिकी पहलवान जैस्मीन डोलोरेस रॉबिन्सन से होगा। रीना (55 किग्रा) और प्रिया (76 किग्रा) फाइनल में पहुंच चुकी हैं। दोनों दिन के अंत में स्वर्ण पदक मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। तपस्या (57 किग्रा) पहले ही स्वर्ण और सृष्टि (68 किग्रा) रजत पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें