फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड की रणनीति अपनाएं ऑस्ट्रेलिया: जोंस

Sat, 09 Feb 2013 07:01 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने कहा कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड की गेंदबाजी रणनीति को अपनाना चाहिए। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण को दोहराना होगा। इसके तहत दो तेज गेंदबाज, दो स्पिनर और एक पार्ट टाइम गेंदबाज टीम में हो।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत का हमेशा यह फॉर्मूला रहा है कि टीम में शुरुआती आक्रमण के लिए दो तेज गेंदबाज हो, फिर दो विशेषज्ञ स्पिनर और जरूरत पड़े तो पार्ट-टाइम गेंदबाज। पिछले साल इंग्लैंड ने भारतीय थ्योरी को अपनाया और 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रहा। साथ ही, इस दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की मानसिक और शारीरिक परीक्षा भी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें