पेन ने कहा, 'मैं शर्मिंदा था कि मैं क्या बन गया था। मुझे क्रिकेट के लिए प्रशिक्षण पसंद है और मुझे क्रिकेट देखना बहुत पसंद है, लेकिन मुझे यकीन था कि मैं फेल होने जा रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'किसी को मेरे संघर्ष के बारे में पता नहीं था। मेरी पार्टनर को भी नहीं, जो अब मेरी पत्नी भी है। ऐसा भी समय था कि जब वह मेरे साथ नहीं थी तब मैं काउच पर बैठ कर रोता था। यह अजीब था और यह दर्दनाक था।'