श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच श्रीलंका ने चार विकेट से जीत लिया और ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने से रोक दिया। शुरुआती दो मैच हारकर पहले ही सीरीज गंवा चुकी श्रीलंकाई टीम यह मैच सम्मान बचाने के लिए खेल रहे थी और ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने से रोकना चाहती थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में श्रीलंका ने एक गेंद रहते 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने करिश्माई पारी खेलकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया।
मौजूदा समय में श्रीलंका की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है और यह देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। मुश्किल हालातों में देश के लोगों में निराशा का माहौल है। इन हालातों में श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया। श्रीलंका की जीत के बाद फैंस भावुक हो गए और काफी देर तक जीत का जश्न मनाया।
स्मिथ और स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को फिंच और वॉर्नर की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। फिंच ने 29 और वॉर्नर ने 39 रन बनाए। इसके बाद स्टीव स्मिथ के नाबाद 37 और मार्कस स्टोइनिस के 38 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 176 तक पहुंचा। श्रीलंका के लिए महीष तीक्ष्णा ने दो, वनिंदु हसरंगा और जयविक्रिमा ने एक-एक विकेट लिया। करुणारत्ने को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने कंजूसी से गेंदबाजी की।
शनाका और करुणारत्ने ने दिलाई जीत
177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 25 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। दनुष्का गुनातिलका 15 रन बनाकर आउट हुए। पथुम निशांका ने 27 और चरिथ असालंका ने 26 रन की पारी खेली। अंत में कप्तान दसून शनाका ने नाबाद 54 और चमिका करुणारत्ने ने 14 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और जोस हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, एश्टन एगर और जाय रिचर्डसन को एक-एक विकेट मिला। केन और झाय ने इस मैच में जमकर रन लुटाए और कंगारू टीम की हार का कारण बने।
दसून शनाका की कप्तानी पारी
इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दसून शनाका ने कप्तानी पारी खेली और अपने दम पर श्रीलंकाई टीम को जीत दिलाई। उनकी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने आखिरी तीन ओवर में 59 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा किया। शनाका ने 25 गेंद में नाबाद 54 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल थे। श्रीलंका को जीत के लिए आखिरी ओवर में 19 रन की जरूरत थी और शनाका ने दो चौके के बाद एक छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि, केन रिचर्डसन ने आखिरी गेंद वाइड डाल दी और शनाका को विजयी रन बनाने का मौका नहीं मिला।