फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA T20 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करना चाहेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देख सकते हैं मैच

Sun, 12 Jun 2022 10:23 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक

सार

पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से पीछे होने के बाद भारतीय टीम कटक में जीत हासिल कर वापसी करने की कोशिश करेगी। ऋषभ पंत का अगुवाई वाली टीम में टी20 के धुरंधरों की भरमार है और यह टीम वापसी करने का माद्दा रखती है। 
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में खेला जाएगा। रविवार को होने वाले इस मैच में टीम इंडिया वापसी की कोशिश करेगी। पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। 
विज्ञापन


कटक के मैदान में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड शानदार है। ऐसे में भारत के सामने इतिहास बदलने की चुनौती होगी। हालांकि, ऋषभ पंत का अगुवाई वाली टीम में टी20 के धुरंधरों की भरमार है और यह टीम वापसी करने का माद्दा रखती है। ऐसे में यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला? 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 जून यानी रविवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

मुफ्त में कैसे देख सकते हैं मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच स्टार स्पोर्ट्स के चैनल और हॉटस्टार पर देखा जा सकता है, लेकिन दोनों माध्यमों में आपको पैसा देना पड़ता है। अगर आपके घर में डीडी फ्रई डिश है तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत:
ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(कप्तान, विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या(उपकप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान/उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), तेंबा बावुमा, ड्वेन प्रिटोरियस, रसी वान डर डुसेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिच नोर्त्जे, तबरेज शम्सी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें