ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के मैच में अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डिकॉक बहुत ही अजीबो गरीब तरीके से आउट हुए। उन्होंने पहली पारी के पांचवे ओवर में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंद पर स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले से लगकर थाई पैड से टकराई और हवा में उछल गई। डिकॉक को कोई अंदाजा ही नहीं था कि गेंद गई कहां है। इसके बाद गेंद सीधे जाकर स्टंप पर गिर गई और डिकॉक प्लेड ऑन होकर पवेलियन लौट गए। अगर उन्हें पता होता कि गेंद स्टंप के पास ही हवा में उछली है तो उनके पास गेंद को रोकने का समय भी था, लेकिन स्कूप शॉट खेलने के बाद बल्लेबाज को अंदाजा नहीं होता है कि गेंद कहां गई है। इसी वजह से डिकॉक को अपना विकेट गंवाना पड़ा।
डिकॉक के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मैच में वो सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उनकी टीम भी महज 118 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने पांट विकेट खोकर इस लक्ष्य का पीछा कर लिया।