वेस्टइंडीज का टी-20 में सबसे छोटा स्कोर
- 45 रन vs इंग्लैंड, बैसेटायर 2019
- 55 रन vs इंग्लैंड, दुबई 2021
- 60 रन vs पाकिस्तान, कराची 2018
- 71 रन vs इंग्लैंड, बैसेटायर 2019
इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज के ये तीन सबसे छोटे स्कोर उनके खिलाफ पिछले तीन मैचों में आए हैं। यानी वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिछले तीन मैचों में ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती है।
इंग्लैंड के खिलाफ बिखरी विंडीज टीम
टॉस जीतकर इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने एविन लुईस (6) को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में मोईन अली ने लेंडल सिमंस (3) को आउट कर कैरेबियाई टीम को दूसरा झटका दिया। स्पिनर मोईन ने इसके बाद शिमरॉन हेटमायर (9) को आउट किया।
ओवरऑल टी-20 में 15वां सबसे कम टोटल
ओवरऑल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में टोटल स्कोर की बात करें तो वेस्टइंडीज का स्कोर 55 रन 15वां सबसे कम टोटल है। टी-20 में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड 21 रन है, जो तुर्की ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ 2019 में बनाया था। किसी टेस्ट खेलने वाले देश का यह टी-20 में दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। पहले नंबर पर खुद विंडीज ही है। उसने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 45 रन बनाए थे।
टी-20 विश्व कप में सबसे छोटा स्कोर
- नीदरलैंड्स: 39 रन vs श्रीलंका, चटगांव 2014
- नीदरलैंड्स: 44 रन vs श्रीलंका, शारजाह 2021
- वेस्टइंडीज: 55 रन vs इंग्लैंड, दुबई 2021
- न्यूजीलैंड: 60 रन vs श्रीलंका, चटगांव 2014
- आयरलैंड: आयरलैंड vs वेस्टइंडीज, प्रोविडेंस 2010