फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: सिडनी में बारिश के कारण दूसरे दिन खेल हुआ बर्बाद, स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 116/2

Thu, 04 Jan 2024 12:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

AUS vs PAK Test  गुरुवार (चार जनवरी) तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के कारण अधिकांश समय तक खेल नहीं हो सका। स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे। कंगारू टीम पहली पारी में फिलहाल 197 रन पीछे है।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। गुरुवार (चार जनवरी) तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के कारण अधिकांश समय तक खेल नहीं हो सका। स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे। कंगारू टीम पहली पारी में फिलहाल 197 रन पीछे है।
विज्ञापन


सिडनी में मैच के दूसरे दिन जमकर बारिश हुई। पहले मौसम खराब होने के कारण मैदान पर अंधेरा छा गया। उसके बाद झमाझम बारिश हुई। एक बार खेल रोके जाने के बाद दोबारा शुरू ही नहीं हुआ। खेल रोके जाने के समय स्टीव स्मिथ और मार्नश लाबुशेन नाबाद थे। लाबुशेन ने 23 रन बना लिए हैं। वहीं, स्मिथ छह रन बनाकर नाबाद हैं। अब मैच के तीसरे दिन दोनों बल्लेबाजों पर बड़ी साझेदारी करने की जिम्मेदारी है।

वॉर्नर और ख्वाजा हुए आउट
मैच के दूसरे ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। वह 68 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए। आगा सलमान की गेंद पर बाबर आजम ने उनका कैच लिया। उनके बाद उस्मान ख्वाजा भी चलते बने। ख्वाजा को आमिर जमाल ने अपना शिकार बनाया। वह 143 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


रिजवान और जमाल का अर्धशतक
इससे पहले पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले आमिर जमाल ने 97 गेंद पर 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने नौ चौके और चार छक्के लगाए। पाकिस्तान की टीम एक समय 96 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। यहां से रिजवान और जमाल ने बेहतरीन पारियां खेलीं। जमाल ने 10वें विकेट के लिए मीर हमजा के साथ 86 रन की साझेदारी की। इसमें हमजा ने सिर्फ सात रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें