जवाब में पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं। फिलहाल खुर्रम शहजाद सात रन और इमाम उल हक 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान की टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 355 रन पीछे है।
इमाम ने अब्दुल्ला शफीक के साथ पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी निभाई। शफीक 121 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लियोन ने वॉर्नर के हाथों कैच कराया। वहीं, पाकिस्तान को दूसरा झटका कप्तान शान मसूद के रूप में लगा। वह 43 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। मसूद को स्टार्क ने विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया।
AUS vs PAK Day-1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 346/5, वॉर्नर ने खेली 164 रन की पारी
इससे पहले गुरुवार को टेस्ट मैच के पहले दिन डेविड वॉर्नर के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंची। वॉर्नर ने 164 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और चार छक्के शामिल हैं। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 41 रन, मार्नस लाबुशेन ने 16 रन, स्टीव स्मिथ ने 31 रन और ट्रेविस हेड ने 40 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान की ओर से डेब्यू करने वाले आमिर जमाल ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। वहीं, एक और डेब्यूटांट खुर्रम शहजाद को दो विकेट मिले। शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ को एक-एक विकेट मिला है।