फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, यह स्पिनर मुकाबले से हुआ बाहर

Sun, 10 Dec 2023 08:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

अबरार ने प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ मैच में कुल 27 ओवर फेंके और मार्कस हैरिस का विकेट लेते हुए 80 रन दिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए चार दिवसीय अभ्यास टेस्ट का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
अबरार अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (14 दिसंबर) को शुरू होगा। पर्थ में होने वाले इस मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम को बड़ा झटका लगा है। स्पिनर अबरार अहमद पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने की। अबरार दाहिने पैर में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। वह छह टेस्ट में 38 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन


पीसीबी ने अपने बयान में कहा, ''अबरार अहमद 14 दिसंबर से पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच के दौरान अबरार अपने दाहिने पैर में घुटने के आसपास गंभीर दर्द के कारण मैदान से बाहर चले गए थे।'' बयान में आगे पुष्टि की गई कि अबरार टीम के मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रहेंगे। अबरार की अनुपस्थिति में चयन समिति के अध्यक्ष वहाब रियाज ने दाएं हाथ के स्पिनर साजिद खान को टीम में शामिल किया है।

अभ्यास मैच में अबरार ने लिया था एक विकेट
अबरार ने प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ मैच में कुल 27 ओवर फेंके और मार्कस हैरिस का विकेट लेते हुए 80 रन दिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए चार दिवसीय अभ्यास टेस्ट का आयोजन किया गया था। इस मैच में कप्तान शान मसूद ने शानदार शतक लगाया था।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम
शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सैम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें