फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvNZ: तीसरे दिन साउथी ने झटके चार विकेट, बर्न्स-लाबुशाने के पचासे से ऑस्ट्रेलिया मजबूत

Sat, 14 Dec 2019 10:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टिम साउथी - फोटो : twitter
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पर्थ में खेले जा रहे दिन-रात्रि टेस्ट के तीसरे दिन के अंतिम सत्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूधिया रोशनी के बीच 29 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। स्टंप्स के समय मेजबान टीम का स्कोर छह विकेट पर 167 रन हो गया जो एक समय एक विकेट पर 131 रन था। हालांकि इसके बावजूद उसकी बढ़त 417 रन की हो गई है। जो बर्न्स ने 53 और पहली पारी में शतक लगाने वाले मार्नस लाबुशाने ने 50 रन की पारी खेली। टिम साउथी ने 63 रन देकर चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 250 रन की बढ़त हासिल है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे और फिर न्यूजीलैंड को 166 रन पर ढेर कर दिया था। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 52 रन देकर पांच विकेट चटकाए।  बेहद गर्मी और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया ने फालोऑन नहीं देने का फैसला किया।

विज्ञापन

लाबुशाने का नहीं लगा शतकीय चौका

मार्नस लाबुशाने - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया के लाबुशाने के नाम एक महीने पहले तक कोई टेस्ट शतक नहीं था लेकिन वह लगातार चार टेस्ट शतक जड़ने वाला दूसरे ऑस्ट्रेलियाई और कुल पांचवें बल्लेबाज बनने की राह पर थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ जैक फिंगलटन यह कारनामा कर पाए हैं। स्टीव स्मिथ एक बार फिर नाकाम रहे और 16 रन बनाने के बाद वैगनर की शार्ट गेंद पर कैच दे बैठे। स्मिथ के 71 टेस्ट के करिअर में यह पहला मौका है जब वह लगातार तीन मैचों में कोई अर्द्धशतक नहीं बना पाए। इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से सिर्फ अनुभवी रोस टेलर टिककर बल्लेबाजी कर पाए। उन्होंने नाथन लियोन की गेंद पर स्लिप में स्मिथ को कैच थमाने से पहले 80 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें