आर अश्विन
- फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि अश्विन ने 74 टेस्ट में 377 विकेट लिए हैं जबकि लियोन 99 टेस्ट में 396 विकेट ले चुके हैं। मुरलीधरन ने कहा, ‘टी-20 और वनडे क्रिकेट से सब कुछ बदल गया। जब मैं खेलता था तब बल्लेबाज तकनीक के धनी होते थे और विकेट सपाट रहते थे। अब तो तीन दिन में मैच खत्म हो रहे हैं। मेरे दौर में गेंदबाजों को नतीजे लाने और फिरकी का कमाल दिखाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते थे।’ उन्होंने कहा, ‘आजकल लाइन और लेंथ पकड़े रहने पर पांच विकेट मिल ही जाते हैं क्योंकि आक्रामक खेलते समय बल्लेबाज लंबा नहीं टिक पाते।’