फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: नौ माह बाद खेलने उतरी टीम इंडिया इन पांच कारणों से हारी पहला वनडे

Sat, 28 Nov 2020 09:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@ICC
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों की सीरीज में अब मेहमान टीम 1-0 से पीछे हो गई। सिडनी में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के बड़े नाम अपना बेस्ट देने में फेल रहे। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया के हार के पांच प्रमुख कारण।
विज्ञापन

2 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
पावरप्ले में भारतीय गेंदबाज फेल, बुमराह बेअसर:
टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाज एक बार से फेल रहे। ये लगातार पांचवीं बार था जब भारतीय गेंदबाज पावरप्ले में विपक्षी टीम के विकेट चटकाने में नाकाम रहे। आईपीएल में जबरदस्त गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में कोई खास कमाल नहीं कर पाए। बुमराह ने पांच मैचों के बाद पहली बार एक विकेट हासिल किया, लेकिन टीम के प्रमुख गेंदबाज होने के नाते वे फिसड्डी साबित हुए। उन्होंने दस ओवर में 79 रन देकर एक विकेट लिया। 



 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
खराब फील्डिंग:
खिलाड़ियों की फील्डिंग भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की नहीं दिखी। भारतीय खिलाड़ियों ने लगभग हर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का कैच छोड़ा।

4 of 6
Yuzvendra Chahal - फोटो : सोशल मीडिया
चहल फ्लॉप:
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य स्पिनर एडम जम्पा ने जहां किफायती गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए, वहीं टीम इंडिया के युजवेंद्र चहल पूरी तरह से फेल रहे। उन्होंने ना रन रोके और नाहीं विकेट झटके। चहल ने 10 ओवर में 89 रन लुटा दिए और सिर्फ एक विकेट ले पाए।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट फिर से फेल:
चेज मास्टर के नाम से मशहूर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से फेल हुए। जीवनदान मिलने के बावजूद वे उसे भुना नहीं पाए और पारी को आगे बढ़ाने की बजाय खराब शॉट खेलकर 21 रन पर आउट हो गए। विराट ने आज के मैच से पहले सिडनी में पांच मैच में सिर्फ 35 रन ही बनाए था। जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वे सस्ते मे विकेट देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रविन्द्र जडेजा - फोटो : ट्विटर
रविंद्र जडेजा की धीमी पारी:
एक समय जब हार्दिक पांड्या और शिखर धवन क्रीज पर थे तब ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया मैच जीत जाएगी, लेकिन उसी वक्त धवन आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रविंद्र जडेजा से उम्मीद की जा रही थी कि वे तेज पारी खेलते और हार्दिक के साथ मैच खत्म करते लेकिन इसके विपरीत वे धीमी बल्लेबाजी करने लगे। जडेजा ने 37 गेंदों में 67 की स्ट्राइक रेट से मात्र 25 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें