फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: टेस्ट क्रिकेट के पांच सबसे न्यूनतम स्कोर, जानें कहां खड़ा है भारत

Sat, 19 Dec 2020 02:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए टीम इंडिया को उसके न्यूनतम स्कोर पर आउट किया और फिर दो विकेट खोकर 90 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली।
विज्ञापन

2 of 4
New Zealand Cricket - फोटो : सोशल मीडिया
डे-नाइट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने दूसरी पारी में सिर्फ 36 रन बनाए और ढेर हो गई। यह भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से भले ही न्यूनतम स्कोर रहा लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी भी सबसे कम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन

3 of 4
क्रिकेट साउथ अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरी पारी में 26 रन का स्कोर बनाया था जो आज भी इस प्रारूप का न्यूनतम स्कोर है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 1896 और 1924 में इंग्लैंड के खिलाफ ही दो बार 30 रनों का स्कोर बनाया था जो दूसरा न्यूनतम स्कोर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने ही 1899 में इंग्लैंड के खिलाफ 35 रन का तीसरा सबसे छोटा स्कोर भी अपने नाम दर्ज किया। 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : twitter@ICC
हालांकि 36 रन टेस्ट क्रिकेट का चौथा सबसे छोटा स्कोर है जो अब संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के नाम पर दर्ज हो चुका है। बात करें इस सदी की तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे छोट स्कोर अब भारत के नाम दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें