फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी टेस्ट में बढ़ी भारत की मुश्किलें, पंत के बाद जडेजा भी चोटिल होकर अस्पताल पहुंचे

Sat, 09 Jan 2021 12:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 4
रविंद्र जडेजा चोटिल - फोटो : twitter@BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सिडनी में चल रहा तीसरा टेस्ट मैच अच्छा साबित नहीं हो रहा। तीसरे दिन जहां पूरी भारतीय टीम पहली पारी में 244 रनों पर ही सिमट गई, वहीं उसके दो अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए। फिलहाल टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को अंगूठे में चोट की वजह से मैच के बीच में ही अस्पताल जाना पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 4
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter
बीसीसीआई की तरफ से इस संबंध में ट्वीट कर कहा गया कि बल्लेबाजी करते वक्त जडेजा को बाएं अंगूठे में चोट लगी, उसे स्कैन के लिए ले जाया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
विकेट लेने के जश्न में झूमते जडेजा और रहाणे - फोटो : ट्विटर @BCCI
दरअसल जडेजा को बल्लेबाजी के दौरान स्टार्क की तेज गेंद अंगूठे में लगी, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी। वह 37 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन पहली पारी के बाद वह असहज नजर आए और फील्डिंग करने नहीं उतरे। उनकी जगह पर मयंक अग्रवाल सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरे। गौरतलब है कि जडेजा ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ियों को आउट किया था। इसके अलावा स्मिथ को रन आउट करने में भी उनका योगदान रहा। 
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI
उधर जडेजा से पहले विकेटकीपर ऋषभ पंत को भी बाईं कोहनी में चोट लगने की वजह से अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद उनकी जगह ऋद्विमान साहा को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। पंत को भी बल्लेबाजी के दौरान ही कमिंस की तेज गेंद कोहनी में लगी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें