फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: ब्रिस्बेन रहा है ऑस्ट्रेलिया का अभेद्य किला, भारत को जीत के लिए बदलना होगा इतिहास

Fri, 15 Jan 2021 02:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : social media
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही प्रतिष्ठित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। सिडनी में तीसरा टेस्ट रोमांचक अंदाज में ड्रॉ होने के बाद अब दोनों टीमें चौथे और आखिरी टेस्ट के लिए ब्रिस्बेन पहुंच चुकी हैं। 15 जनवरी से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में यहां दोनों ही टीमें मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी। 
विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने जहां एडिलेड में पहला टेस्ट जीता था वहीं भारत ने मेलबर्न में दूसरा टेस्ट अपने नाम किया था, जबकि सिडनी टेस्ट ड्रॉ के साथ खत्म हुआ। अब ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जीतने के लिए आखिरी टेस्ट जीतना जरूरी है जबकि भारत अगर मुकाबला ड्रॉ भी करता है तो ट्रॉफी पर उसका कब्जा बरकरार रहेगा क्योंकि 2018-19 में पिछली सीरीज उसी ने जीती थी।
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @mayankcricket
इसके अलावा बात करें ब्रिस्बेन के गाबा में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच की तो यह ऑस्ट्रेलिया का अभेद्य किला रहा है। यहां उसे हरा पाना बेहद मुश्किल है। भारतीय टीम भी इस मैदान पर आज तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने गाबा के मैदान में पिछले 33 सालों में कभी हार का सामना नहीं किया है। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन में अपने पिछले पिछले सातों टेस्ट मुकाबले जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया को ब्रिसबेन में आखिरी बार हार नवंबर 1988 में वेस्ट इंडीज के हाथों मिली थी।
विज्ञापन

4 of 4
बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारत - फोटो : ट्विटर @imraina
बात करें ब्रिस्बेन में टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत की तो वह साल 1931 में हुई थी जबकि भारत ने इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट 1947 में खेला था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 226 रन से जीत हासिल की थी। भारत ने इसके बाद 1968, 1977, 1991 में भी ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना किया। हालांकि  दिसंबर 2003 में उसने यहां पर ड्रॉ खेला था। इसके बाद 2014 में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से पराजित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें