ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में खेला गया चौथा टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में ड्रॉ के साथ खत्म हुआ। पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में 3-0 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत की दहलीज पर पहुंचकर भी मैच अपने नाम नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी दिन जीत के लिए 10 विकेट की दरकार थी और बाद में अंतिम सत्र में छह विकेट लेने थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। इंग्लैंड के नीचले क्रम के खिलाड़ियों ने मैच बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी और ऐसा करने में सफल रहे। स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने दिन के आखिरी दो ओवर को रक्षात्मक तरीके से खेला और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया।
शुरू के तीनों टेस्ट हारकर सीरीज गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम के लिए यह मैच सम्मान की लड़ाई थी जिसे उसने आखिरी तक लड़ा और मैच बचाने में कामयाबी हासिल की। पांच दिनों तक चले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरू से हावी रही और मैच में पकड़ बनाए रखा। लेकिन अंत में इंग्लैंड की टीम ने उसके सभी अरमानों पर पानी फेर दिया।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले को देखकर को हर कोई उत्साहित नजर आया और टेस्ट क्रिकेट को बेस्ट बताते हुए इंग्लैंड की तारीफ़ की।