ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडीलेड में खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट में मेहमान टीम की हार तय है। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने जो रूट को सलाह दी है। उनका कहना है कि इंग्लैंड इस मैच को अभी भी बचा सकता है।
एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। अगर कोई अनहोनी न हुई तो कंगारू टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर लेगी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी नौ विकेट पर 473 रन बनाकर घोषित की। वहीं, कंगारू टीम ने दूसरी पारी भी नौ विकेट पर 230 रन बनाकर घोषित की। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 236 रन बनाए थे। इस तरह इंग्लिश टीम को मैच जीतने के लिए 468 रनों का लक्ष्य मिला। दूसरे टेस्ट में मेहमानों की हार नजर आ रही। वही, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने जो रूट सलाह देते हुए कहा है कि इंग्लैंड यह अब भी बचा सकता है।
पोटिंग बोले- स्मिथ-लाबुशेन से सीखें रूट
कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि अगर इंग्लैंड को एडिलेड टेस्ट बचाना है तो कप्तान जो रूट को मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रूट यह देंखे कि किस तरह लाबुशेन और स्मिथ ने क्रीज पर रहकर एक-एक रन के लिए संघर्ष किया, रूट क्रीज पर टिककर लंबा खेलें। वहीं, अगर रूट बात की जाए तो उन्होंने अब तक दोनों टेस्ट मैचों में अच्छी बैटिंग की है।
468 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम का पहला विकेट सिर्फ चार रनों पर धराशायी हो गया। पारी की शुरुआत करने आए हसीब हमीद खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें झाय रिचर्डसन ने चलता किया। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में दो विेकेट पर 66 रन बना लिए थे। अच्छी शुरुआत करने के बाद डेविड मलान ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुक पाए उन्हें माइकल नेसर ने आउट किया। वह 20 बनाकर आउट हुए। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 15 और रोरी बर्न्स 30 रन बनाकर नाबाद हैं।