इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहले टेस्ट नौ विकेट से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरा मैच भी बड़े अंतर से जीत सकती है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का काम आसान कर दिया है। इस सीरीज के बाकी तीन टेस्ट के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने टीम का एलान कर दिया है और पुरानी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में खेलने वाले खिलाड़ी ही बाकी तीन मैचों में हिस्सा लेंगे। किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।
सीरीज के पहले मैच में टीम की कप्तानी करने वाले पैट कमिंस तीसरे टेस्ट से फिर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। वहीं स्टीव स्मिथ टीम के उपकप्तान होंगे। कमिंस के अलावा जोश हेजलवुड की टीम में वापसी होगी। ऐसे में झाय रिचर्डसन और मिशेल नेसर को टीम से बाहर जाना पड़ सकता है।
मेलबर्न, सिडनी और होबार्ट में होंगे बाकी मैच
इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न के मैदान में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले दिन सफर करेगी और इसके बाद एक दिन खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा।
टीम ऑस्ट्रेलिया
पैट कमिंस (कप्तान), मार्कस हैरिस, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, कैमरॉन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, मिशेल नेसर, जाय रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वैपसन।