फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: इंग्लैंड के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर ने ईसीबी को दिया सुझाव, कहा- फिर से बहाल हो चयन समिति

Wed, 29 Dec 2021 11:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की एशेज टेस्ट श्रृंखला में मेजबान टीम ने 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इंग्लैंड के हार के मद्देनजर पूर्व बैटर इयान बेल ने टीम चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है। बेल का मानना है कि इंग्लैंड को टीमों के चयन के लिए पारंपरिक चयन समिति बहाल करनी चाहिए।
विज्ञापन
एशेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की एशेज टेस्ट श्रृंखला में मेजबान टीम ने 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दबदबा बनाकर रखा है और शुरू के तीनों टेस्ट मैच में एकतरफा जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के दौरा पर पहुंची इंग्लैंड की टीम के लिए सीरीज में अभी तक कुछ भी अनुकूल नहीं रहा है और उसे हर क्षेत्र में पटखनी मिली। टीम के कप्तान जो रूट समेत बल्लेबाजों की भी जमकर आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व बैटर इयान बेल ने टीम चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन


बेल का मानना है कि इंग्लैंड को टीमों के चयन के लिए पारंपरिक चयन समिति बहाल करनी चाहिए। पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने कहा, ‘मुझे चयन समिति खत्म करने का फैसला काफी कठोर लगा। सिल्वरहुड मुख्य कोच और चयनकर्ता भी हैं और ऐसे में खिलाड़ी कोच को ईमानदारी से कैसे बता सकेगा कि मुझे खेल के इस पहलू में परेशानी पेश आ रही है क्योंकि वही सारे फैसले लेने वाले हैं। चयन समिति का प्रमुख वह होना चाहिए जो ड्रेसिंग रूम के बाहर रहता हो। वह जज्बाती तौर पर सभी खिलाड़ियों से जुड़ा नहीं हो या रोजाना उनसे बात नहीं करता हो।’ 

बता दें कि करीब 100 सालों बाद बदलाव की प्रक्रिया में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने चयन समिति खत्म कर दी। तीन साल तक पद पर रहने के बाद अप्रैल में एड स्मिथ आखिरी मुख्य चयनकर्ता के रूप में विदा हुए। उसके बाद से मुख्य कोच क्रिस सिल्वरहुड राष्ट्रीय टीमों का चयन कप्तान जो रूट और इयोन मोर्गन की सलाह से करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें