इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेल जा रहे दूसरे टेस्ट में मेहमान टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेल जा रहे दूसरे टेस्ट में मेहमान टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। चौथे दिन के खेल में उसे तब बड़ा झटका लगा जब इंग्लैंड के कप्तान जो रूट चोटिल हो गए और मैदान पर नहीं उतरे।
विज्ञापन
दरअसल चौथे दिन के खेल की शुरुआत में थ्रो डाउन के दौरान एक गेंद रूट के पेट के निचले हिस्से में लगी और इस कारण वे शुरुआती सत्र में मैदान पर नहीं उतरे। इसके बाद मेडिकल टीम उनके चोट की गंभीरता को जांचने में लगी है। रूट की गैरमौजूदगी में बेन स्टोक्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
रूट की चोट अगर गंभीर हुई तो यह इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि वह इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं और पहली पारी में अर्धशतकीय पारी भी खेल चुके हैं। इसके अलावा वह इस साल टेस्ट क्रिकेट में 1600 से अधिक रन भी बना चुके हैं।
विज्ञापन
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल इंग्लैंड के ऊपर हावी है और तीसरी पारी में 360 रन से अधिक की बढ़त ले चुकी है। खबर लिखे जाने तक तीसरे पारी में उसने चार विकेट खोकर 128 रन बना लिए थे। आस्ट्रेलिया ने इससे पहले पहली पारी में 473/9 का स्कोर बनाया था और इसके बाद इंग्लैंड को 236 रन पर समेट दिया।