इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली आगामी एशेज सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने बयान दिया है। उन्हें भरोसा है कि वह दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए तैयार हो जाएंगे। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्दन की नस में दिक्कत आने की वजह से ऑपरेशन कराया है। कंगारू कप्तान को विश्वास है कि एशेज सीरीज तक फिट हो जाएंगे।
डॉक्टरों ने दी थी ऑपरेशन की सलाह
36 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान के नसों में दिक्कत के चलते बाए बाएं हिस्से में तेज दर्द हो रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी। जिसके बाद मंगलवार को टिम पेन की गर्दन की सर्जरी की गई।
एशेज सीरीज तक फिट होने की उम्मीद
कंगारू कप्तान टिम पेन के भरोसा है कि इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर में शुरू होने वाली एशेज सीरीज तक फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा उम्मीद है छह सप्ताह बाद अक्टूब के अंत में मैं ट्रेनिंग पर लौट आऊंगा। उन्होंने सेन रेडिया से बात करते हुए कहा, हम उन सभी खिलाड़ियों, उनके फिजियो, उनके सर्जनों से बात कर रहे हैं जो पूर्व में इस तरह की परेशानी का सामना कर चुके हैं ताकि मुझे जल्द से जल्द वापस लाया जा सके।
8 दिसंबर से शुरू होगी एशेज सीरीज
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज 8 दिसंबर से शुरू होगी। सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। जिसके बाद अगले चार टेस्ट मैच एडिलेड, मेलबर्न, सिडनी औौर पर्थ में खेला जाएंगे।
2018 में बने थे टेस्ट कप्तान
टिम पेन को साल 2018 में उस समय टेस्ट कप्तान बनाया गया था जब स्टीव स्मिथ सहित डेविड वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर बॉल टेंपरिंग मामले में फंस गए थे। जिसके बाद इन सभी खिलाड़ियों पर साल भर का बैन लगाया था। तत्कालीन कप्तान स्मिथ पर बैन लगने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टिम पेन को कप्तानी सौंपी थी।