ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इन दिनों मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं। वह चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर असमंजस बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की खेली जा ही एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला 5 जनवरी से सिडनी मे खेला जाएगा। ब्रिस्बेन में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में हेजलवुड ने टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन विकेट लिए थे।
ब्रिस्बेन टेस्ट में हुए थे चोटिल
इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान हेजलवुड चोटिल हो गई थे। जिसके बाद उन्हें एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में टीम में शामिल नहीं किया गया। पहले टेस्ट मैच के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। 30 वर्षीय हेजलवुड ने कहा कि वह मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन से नेट्स पर गेंदबाजी करने की योजना बना रहे हैं।
चौथे टेस्ट में वापसी को लेकर सुनिश्चित नहीं हेजलवुड
सेन रेडियो से बात करते हुए जोस हेजलवुड ने कहा, अभी मैं सिडनी में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को लेकर निश्चित नहीं हू, हम इस सप्ताह अपनी चोट के सुधार पर विचार करेंगे, हो सकता मैं तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन से नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दूं, उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। हेजलवुड के मुताबिक, मैंने पिछले 10-12 दिन से गेंदबाजी नहीं की है, यह देखना होगा कि तीसरे दिन के बाद क्या स्थिति रहती है।
एशेज सीरीज में 2-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रहा टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम 2-0 से आगे है। ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया था। वहीं, एडिलेड में खेले गए दूसरे डे/नाइट मैच में कंगारू टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश टीम को 275 रनों से मात दी। वही, दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड अपनी पहली पार में महज 185 रन बना सका। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर एक विकेट पर 61 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज डेविन वार्नर 38 रन बनाकर आउट हुए।