फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs AFG Preview: अफगानिस्तान के लिए 'करो या मरो' वाला मुकाबला, पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से है सामना

Tue, 07 Nov 2023 08:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी तीसरे स्थान पर है और कोई भी अन्य टीम उसकी सेमीफाइनल की सीट को सीधे चुनौती देने की स्थिति में नहीं दिख रही है, लेकिन पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम इस मैच में जीत दर्ज करके अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने जगह तय कर ली है। बाकी दो टीमों के लिए कड़ी होड़ है और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया मंगलवार को मुंबई उलटफेर करने में माहिर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरेगा। पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को अपने मध्यक्रम की अपनी कमजोरी को दूर करना होगा।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी तीसरे स्थान पर है और कोई भी अन्य टीम उसकी सेमीफाइनल की सीट को सीधे चुनौती देने की स्थिति में नहीं दिख रही है, लेकिन पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम इस मैच में जीत दर्ज करके अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित करने की कोशिश करेगी। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जहां बल्लेबाजों की तूती बोलती रही है।

अफगानिस्तान के पास कुशल स्पिनर हैं और उसके बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण के सामने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के पास भी एडम जांपा के रूप में अनुभवी स्पिनर हैं जिन्होंने विश्व कप में अभी तक सर्वाधिक 19 विकेट लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि लगातार पांच मैच जीते हैं जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशाने ने अभी तक सात मैच में केवल तीन अर्धशतक लगाए हैं तथा तीसरे और चौथे नंबर के बल्लेबाज का इस तरह का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय होगा।

शीर्ष क्रम में डेविड वॉर्नर ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके नाम पर सात मैच में दो शतकों की मदद से 428 रन दर्ज हैं। ट्रेविस हेड ने भी दो मैच में 120 रन बनाए हैं और ऑस्ट्रेलिया को उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। मिचेल मार्श की वापसी के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास कैमरन ग्रीन की जगह उन्हें उतारने का विकल्प भी मौजूद है।

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक जो तीन वनडे मैच खेले हैं उनमें उसे हार का सामना करना पड़ा लेकिन पिछले पांच में से चार मैच जीतने के कारण उसकी टीम का भी मनोबल बढ़ा हुआ है। अफगानिस्तान को हालांकि अपने अगले दो मैच में नेट रन रेट पर भी ध्यान देना होगा।

कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (282 रन), रहमत शाह (264) अजमतुल्लाह ओमरजई (234), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (234) और इब्राहिम जादरान (232) ने बल्लेबाजी में जो निरंतरता दिखाई है उससे अफगानिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार तीन मैच जीतने में सफल रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ/मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।
विज्ञापन

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच मंगलवार (7 नवंबर) को खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा।

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
यह मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें