फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs AFG: हमने सिर्फ मैक्सवेल नहीं, बल्कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम...', करो या मरो मुकाबले से पहले बोले शाहिदी

Fri, 28 Feb 2025 11:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

ऑस्ट्रेलिया ने 2023 विश्व कप में जीत के लिए 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिए थे, लेकिन मैक्सवेल ने एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे महान पारियों में से एक खेलकर अपनी टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
मैक्सवेल और शाहिदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने चैंपियंस ट्रॉफी में आज खेले जाने वाले अपने करो या मरो जैसे अहम लीग मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि उनकी टीम ने सिर्फ दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल नहीं, बल्कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए योजनाएं बनाई है। इंग्लैंड पर बुधवार को आठ रन की यादगार जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज लाहौर में ऑस्ट्रेलिया को हराने की चुनौती है। यह मैच दोपहर ढाई बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

'हम सिर्फ मैक्सवेल के खिलाफ खेलने आएंगे?'

शाहिदी ने मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'क्या आपको लगता है कि हम सिर्फ मैक्सवेल के खिलाफ खेलने आएंगे? क्या आपको लगता है ऐसा ही होगा? हमने पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए योजना बनाई है। मुझे पता है कि उसने (मैक्सवेल) 2023 विश्व कप में वास्तव में अच्छा खेला था लेकिन वह इतिहास का हिस्सा है।'

2023 वनडे विश्व कप में मैक्सवेल ने बनाया था रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने 2023 विश्व कप में जीत के लिए 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिए थे, लेकिन मैक्सवेल ने एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे महान पारियों में से एक खेलकर अपनी टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने इसके कुछ ही दिनों के बाद रिकॉर्ड छठा विश्व कप जीता।

अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को हराया

अफगानिस्तान ने हालांकि उस हार का बदला टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के साथ लिया। इस मैच में भी मैक्सवेल ने आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को चुनौती दी थी। शाहिदी ने कहा, 'उसके बाद हमने उन्हें टी20 विश्व कप में हराया। हम प्रतिद्वंद्वी टीम के सभी खिलाड़ियों के बारे में सोचते हैं। हम सिर्फ व्यक्तिगत खिलाड़ियों पर योजना के साथ मैदान पर नहीं आ रहे हैं। हम पूरी टीम के लिए योजना के साथ आने की पूरी कोशिश करेंगे। हम सिर्फ मैक्सवेल के खिलाफ नहीं खेलेंगे। हम ऑस्ट्रेलिया से खेलेंगे।'

इंग्लैंड पर जीत से अफगानिस्तान में खुशी की लहर

इंग्लैंड के खिलाफ जीत से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जबरदस्त जश्न मनाया गया। प्रशंसकों ने सड़कों पर आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। अफगानिस्तान अगर ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहा तो वह 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए  टी20 विश्व कप के बाद एक साल से भी कम समय में आईसीसी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में लगातार दूसरी बार पहुंचेगा।

सेमीफाइनल के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे शाहिदी

 शाहिदी हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। शाहिदी ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक अच्छा मैच होगा। हमारा ध्यान चीजों को सरल रखने पर होगा और सेमीफाइनल खेलने के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी होगी। हम अपनी चीजों को अच्छे से करने की कोशिश करेंगे और अच्छी योजना के साथ मैदान पर उतरने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन

'अफगानी लोग हमेशा हमारे साथ'

उन्होंने कहा, 'अफगानिस्तान के लोग हमेशा हमारे लिए जश्न मनाते हैं, जैसा कि आपने स्टेडियम में (इंग्लैंड के खिलाफ) देखा था। यहां अफगानिस्तान के बहुत सारे दर्शक थे। उनका समर्थन हमेशा हमारे साथ है, और हम जहां भी जाते हैं, वे हमारा समर्थन करते हैं। वे स्टेडियमों में आ रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें