फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction 2022: कौन हैं ह्यू एडमीड्स? 2700 से ज्यादा नीलामी का रहे हिस्सा, जेम्स बॉन्ड की कार को करा चुके हैं नीलाम

Sat, 12 Feb 2022 03:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बेंगलुरु में 12 फरवरी को शुरू हुई। नीलामी के दौरान नीलामीकर्ता ब्रिटेन के ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर मंच से गिर गए। उस समय वे श्रीलंका वनिंदु हसरंगा की बोली लगवा रहे थे। हसरंगा की बोली 10.75 करोड़ रुपये तक पहुंची थी।
विज्ञापन
ह्यू एडमीड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बेंगलुरु में 12 फरवरी को शुरू हुई। नीलामी के दौरान नीलामीकर्ता ब्रिटेन के ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर मंच से गिर गए। उस समय वे श्रीलंका वनिंदु हसरंगा की बोली लगवा रहे थे। हसरंगा की बोली 10.75 करोड़ रुपये तक पहुंची थी।
विज्ञापन






ह्यू एडमीड्स पहली बार 2019 में आईपीएल नीलामी के लिए आए थे। उन्होंने वेल्स के रिचर्ड मैडली की जगह ली थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने पिछले हफ्ते बताया था कि एडमीड्स एक बार फिर से नीलामीकर्ता के रूप में वापसी कर रहे हैं। अरुण धूमल ने कहा था कि एडमीड्स ने नीलामीकर्ता के रूप में बेहतरीन काम किया है। वे पहली बार मेगा ऑक्शन में बोली लगाने के लिए आए हैं। उनसे पहले रिचर्ज मैडली नीलामी का काम संभालते थे। जब उन्हें 2019 में आईपीएल ने इस काम के लिए नहीं बुलाया था तो उन्होंने निराशा जाहिर की थी।

नीलामी से पहले कहा था, इतनी बड़ी नीलामी कभी नहीं की
नीलामी में आने से पहले एडमीड्स ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा था, “मैंने इतनी बड़ी नीलामी कभी नहीं की है। आईपीएल की नीलामी लंबे समय तक चलती है। मुझे भी नहीं पता है कि नीलामी के लिए मेरे अंदर से ऊर्जा कहां से आती है। दो दिवसीय नीलामी के बाद मैं 14 फरवरी को लंदन वापस जाते समय फ्लाइट में बेहतरीन नींद लूंगा।”
विज्ञापन


कौन हैं ह्यू एड्मीड्स ?
36 साल के करियर में एडमीड्स 2700 से ज्यादा नीलामी का हिस्सा रहे हैं। वह पेंटिंग, पुरानी कारें, चैरिटी की नीलामी के लिए वे मशहूर हैं। आईपीएल में भी वह पिछले तीन सीजन से शामिल हो रहे हैं। एडमीड्स ने पिछली तीन नीलामी में सराहनीय काम किया है और वह अपनी पहली बार मेगा ऑक्शन में नीलामी करा रहे हैं।

एडमीड्स ने 2004 में एरिक क्लैप्टन से संबंधित 88 गिटार की नीलामी कराई थी। इसके दो साल दिसंबर में उन्होंने फिल्म 'ब्रेकफास्ट एट टिफनी' की अभिनेत्री ऑड्रे हेपबर्न की ड्रेस को करीब 4.80 करोड़ रुपये में नीलाम कराया था। एडमीड्स ने फरवरी 2016 में जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'स्पेक्टर' के मुख्य अभिनेता डेनियल क्रेग की कार एस्टन मार्टिन को करीब 25 करोड़ रुपये में बिकवाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें