फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीवी गेंदबाज ने किया कमाल, टूटे अंगूठे के साथ भी किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Thu, 09 Nov 2017 01:13 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : crictracker
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने टूटे अंगूठे के बावजूद अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करके क्रिकेट जगत को अचंभित कर दिया है। तेज गेंदबाज को पिछले सप्ताह बल्लेबाजी करते समय दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लग गयी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि बताया जा रहा है कि उनके अंगूठे की हड्डी टूट गई, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने खेलना जारी रखा।
विज्ञापन


फर्ग्यूसन ने ओटागो के खिलाफ रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरे दिन 34 रन देकर 7 विकेट झटके, जिसमें उनका 100वां प्रथम श्रेणी विकेट भी शामिल रहा। बताया जा रहा है कि जब फर्ग्यूसन नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने आए तब नील वेगनर की शॉर्ट लेंथ की गेंद उनके हाथ पर जाकर लगी। तब उनके अंगूठे की हड्डी टूट गई। फर्ग्यूसन सिर्फ दो गेंद ही क्रीज पर टिक सके थे। उनका उपचार किया गया और पट्टी बांधी गई।

पढ़ेंः- विराट ने धोनी के आलोचकों को दिया करारा जवाब, असली वजह आई सामने

गौरतलब है कि इस स्टंट के साथ फर्ग्यूसन ने कैंटरबरी के कप्तान एंड्रयू एलिस के अनुरूप कदम उठाए हैं, जिन्होंने अपने हाथ में टूटी हड्डी के साथ आखिरी दो राउंड के मैच खेले थे। बहरहाल, इस चोट ने फर्ग्यूसन में जोश भर दिया। उन्होंने ओटागो की बल्लेबाजी के दौरान 15 ओवर खतरनाक गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने ओटागो के कप्तान और पूर्व टीम साथी रॉब निकोल व मार्क क्रैग को पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन


मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अनारू किचन ने ओटागो की तरफ से दमदार प्रदर्शन करते हुए 43 रन की पारी खेली। हालांकि, उनकी पूरी टीम 170 रन पर ऑलआउट हुई और इस तरह ऑकलैंड को पहली पारी के आधार पर 43 रन की बढ़त मिली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें