बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव आज 29 साल के हो गए। जन्मदिन के मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी ट्वीट कर तेजस्वी को बधाई दी।
तेजप्रताप ने अपने ट्वीट में लिखा है कि देश के सबसे युवा उपमुख्यमंत्री रह चुके और युवाओं के दिल में बसने वाले एवं तथाकथित गंदी राजनीति करने वालों को धूल चटाने वाले मेरे छोटे भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके लम्बी उम्र की कामना करता हूं।
फोटो वॉर से गरमाई बिहार की राजनीति, RJD नेताओं पर दर्ज हो सकता है केस
इस ट्वीट के साथ तेजप्रताप यादव ने कई फोटोज भी शेयर किए हैं। एक तस्वीर में तेजस्वी यादव, तेजप्रताप के चरण स्पर्श करते नजर आ रहे हैं। साथ में उनकी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी मौजूद हैं।
अब चीफ मिनिस्टर बनेंगे। इंशाल्लाह
— Adv Sadique Ali (@adv_sadique) November 9, 2017
वहीं तेजप्रताप के इस ट्वीट के बाद ट्वविटर यूजर्स ने जमकर क्लास लगा दी। तेजप्रताप ने अपने ट्वीट में धूल चलाना लिखा, जिस पर एक यूजर्स ने लिखा धूल चलाना नहीं, धूल चटाना होता है।
ईडी ने अटैच की मीसा भारती की ये प्रॉपर्टी, दिल्ली में और भी हैं इनकी करोड़ों की कोठियां
वहीं कई यूजर्स ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया।
धुल चटाना होता है.अभी भी कुछ पढ लिख ले देर नही हुई है.
— som dav (@som_dav) November 9, 2017
अब चीफ मिनिस्टर बनेंगे। इंशाल्लाह
— Adv Sadique Ali (@adv_sadique) November 9, 2017