रऊफ को सजा, फरहान को सख्त चेतावनी
इससे पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की शिकायत पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को सुनवाई की। यह शिकायत पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को लेकर की गई थी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने टूर्नामेंट से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि आईसीसी ने हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच के दौरान अभद्र भाषा और आक्रामक इशारे करने का दोषी पाया और उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। वहीं, साहिबजादा फरहान को उनके 'गनफायर सेलिब्रेशन' के लिए सख्त चेतावनी दी गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 'मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार दोपहर टीम होटल में सुनवाई पूरी की। सुनवाई के बाद रऊफ पर जुर्माना लगाया गया, जबकि फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।'