फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshdeep vs Rauf: जैसे को तैसा...हारिस रऊफ के विवादित 'जेट सेलिब्रेशन' पर अर्शदीप ने दिया मुंहतोड़ जवाब; Video

Tue, 23 Sep 2025 09:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में खेला गया एशिया कप सुपर-4 का मुकाबला चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों का विवादित तरीके जश्न मनाना है। मुकाबले के दौरान हारिस रऊफ ने 'जेट सेलिब्रेशन' किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
हारिस रऊफ - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में खेला गया एशिया कप सुपर-4 का मुकाबला चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों का विवादित तरीके जश्न मनाना है। मुकाबले के दौरान हारिस रऊफ ने 'जेट सेलिब्रेशन' किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि भारतीय दर्शकों ने उन्हें चिढ़ाने के लिए 'कोहली-कोहली' के नारे लगाए थे, जिससे वह भड़क गए। रऊफ ने यह हरकत पहले दर्शकों की ओर और फिर संजू सैमसन का विकेट लेने के बाद भी दोहराई।
विज्ञापन

साहिबजादा फरहान - फोटो : PTI
साहिबजादा और रऊफ के विवादित सेलिब्रेशन का अर्शदीप ने दिया जवाब
पाकिस्तानी गेंदबाज से पहले साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद गनफायर सेलिब्रेशन किया था। उन्होंने बल्ले को बंदूक की तरह लहराया था। इन इशारों को लेकर भारतीय प्रशंसकों और कई पूर्व क्रिकेटरों ने नाराजगी जताई। अब सोशल मीडिया पर भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे हारिस रऊफ के जेट सेलिब्रेशन से जोड़ कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर विजयी अभियान जारी रखा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 

भारत के लिए अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की और 39 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार खाता नहीं खोल सके। संजू सैमसन भी 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हार्दिक पांड्या सात रन और तिलक वर्मा 19 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें