फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2022: श्रीलंका की जगह भारत में होगा एशिया कप? जानें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने क्या कहा

Thu, 14 Jul 2022 08:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंका में राजनीतिक उथल-पुथल ने कारण एशिया कप के आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह चर्चा हो रही है कि भारत इसकी मेजबानी कर सकता है।
विज्ञापन
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 का आयोजन इस साल श्रीलंका में होना है। 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। श्रीलंका में राजनीतिक उथल-पुथल ने कारण एशिया कप के आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह चर्चा हो रही है कि भारत इसकी मेजबानी कर सकता है। इस पर बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि बोर्ड श्रीलंका की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान गांगुली ने कहा कि बोर्ड के सदस्य श्रीलंका के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। भारत द्वारा टूर्नामेंट की मेजबानी करने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। गांगुली ने कहा, “मैं इस समय टिप्पणी नहीं कर सकता। हम स्थिति पर निगरानी रखेंगे। ऑस्ट्रेलिया वहां खेला है। श्रीलंकाई टीम भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मैं फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। हमें एक महीने का इंतजार करना चाहिए।”

श्रीलंका ने की थी ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी
हाल ही में श्रीलंका ने एक महीने की लंबी द्विपक्षीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की। इस दौरान तीन टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट खेले गए। सीरीज में दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती। वहीं, वनडे सीरीज को मेजबानों ने 3-2 से अपने नाम कर लिया। टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन


हमेशा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकते: गांगुली
भारत आने वाले दिनों में दो प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंट में भाग लेने वाला है। पहला अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप और दूसरा अगले साल 50 ओवर का वर्ल्ड कप। बीसीसीआई अगले साल वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है। इन टूर्नामेंटों में भारतीय टीम से उम्मीदों के बारे में बोलते हुए गांगुली ने कहा, “आप हमेशा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकते। टीम 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल और 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी।”

कोहली के फॉर्म पर गांगुली का बयान
गांगुली ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही विराट बल्ले से कमाल दिखाएंगे। उन्होंने कहा- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने खूब रन बनाए हैं। उनके आंकड़े खुद ही जवाब देते हैं। यह बिना क्षमता और गुणवत्ता के नहीं हो सकता। हां, पिछला कुछ समय उनके लिए कठिन रहा है और वह खुद यह बात जानते हैं। विराट भारत के लिए एक महान खिलाड़ी रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें