फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2022: आज होगा एशिया कप का आगाज, जानें पूरा शेड्यूल, टीवी और फोन पर कैसे देखें मैच

Sat, 27 Aug 2022 03:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

एशिया कप 2022 में सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम ग्रुप स्टेज में दो मैच खेलेगी और अपने ग्रुप में शुरुआती दो स्थान पर रहने वाली टीमें सुपर चार में जगह बनाएंगी। यहां बेहतर प्रदर्श करने वाली टीमें फाइनल मैच खेलेंगी। 
 
विज्ञापन
एशिया कप - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 का आगाज अफगानिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले से हो रहा है। इसके बाद टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला होगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया की कोशिश एक बार फिर यह टूर्नामेंट जीतकर आठवां खिताब अपने नाम करने की होगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीतने के इरादे से उतरेगी। यही दोनों टीमें खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार हैं। 
विज्ञापन


16 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 13 मुकाबले होंगे। फाइनल मैच 11 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट में तीन मुकाबले हो सकते हैं। यहां हम इस टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं। 

एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल

27 अगस्त: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, दुबई - शाम 7:30 बजे 
28 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई - शाम 7:30 बजे 
30 अगस्त: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, शारजाह - शाम 7:30 बजे
31 अगस्त: भारत बनाम क्वालीफायर, दुबई - शाम 7:30 बजे 
1 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, दुबई - शाम 7:30 बजे
2 सितंबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, शारजाह - शाम 7:30 बजे
3 सितंबर: बी1 बनाम बी2, शारजाह - शाम 7:30 बजे
4 सितंबर: A1 बनाम A2, दुबई - शाम 7:30 बजे
6 सितंबर: A1 बनाम B1, दुबई - शाम 7:30 बजे
7 सितंबर: A2 बनाम B2, दुबई - शाम 7:30 बजे
8 सितंबर: A1 बनाम B2, दुबई - शाम 7:30 बजे
9 सितंबर: बी1 बनाम ए2, दुबई- शाम 7:30 बजे
11 सितंबर: फाइनल, दुबई- शाम 7:30 बजे
विज्ञापन

टीवी में कहां देख सकते हैं मैच
एशिया कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास हैं। आप टीवी में स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल में अलग-अलग भाषाओं में मैच देख सकते हैं। भारतीय टीम के मैच डीडी फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी देखे जा सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता। ऐसे में आप भारत के मैच मुफ्त में भी देख सकते हैं। 

मोबाइल में कैसे देखें मुकाबले
एशिया कप के सभी मैचों को हॉटस्टार एप में देखा जा सकता है। इस एप में सभी मुकाबले अलग-अलग भाषाओं में देखे जा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें