फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: पत्रकार ने पूछा- क्या पाकिस्तान एशिया कप में भारत को 3-0 से हराएगा? बाबर आजम ने दिया यह जवाब

Fri, 12 Aug 2022 09:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

चार साल पहले पिछले एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान के दो मैच हुए थे और भारत दोनों में जीता था। उस टूर्नामेंट में भी भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल होता, लेकिन पाकिस्तानी टीम खिताबी मुकाबले में नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को दुबई में करेंगे। दोनों टीमें 2012 से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती हैं। ऐसे में आईसीसी के टूर्नामेंट और एशिया कप में ही दोनों का आमना-सामना होता है। इस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला तीन बार हो सकता है। इसे लेकर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से पूछा गया कि क्या वो भारत को 3-0 से हराएंगे? इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन

बाबर ने कहा, ''देखिए दबाव कुछ भी नहीं है। कोशिश यही होती है कि मैच को मैच की तरह खेले।'' एशिया कप में छह टीमों को दो समूहों में बांटा गया है, जिनमें से प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सुपर चार चरण में आगे बढ़ेंगी। शीर्ष चार टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। संभावना अधिक है कि वे बिना किसी कठिनाई के सुपर चार चरण में आगे बढ़ेंगे। वहां फिर उनका मुकाबला होगा। अगर दोनों टीमें फाइनल में अपना स्थान पक्का करने में सफल होती हैं तो वहां दोनों का आमना-सामना होगा।

संयोग से पिछली बार दोनों टीमों का मुकाबला दुबई में ही हुआ था। तब पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकेट से हराया था। टीम इंडिया पहली बार किसी प्रारूप के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी। बाबर आजम ने कहा कि उनकी टीम वर्ल्ड कप की तरह ही एशिया कप में खेलने उतरेगी। टीम का ध्यान पूरी तरह खेल पर है।

बाबर ने कहा, 'हां, दबाव अलग होगा लेकिन जैसा कि हमने पिछले वर्ल्ड कप में दबाव से दूर रहने की कोशिश की थी, वैसा ही इस बार भी करेंगे। हम अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं। परिणाम हमारे हाथ में नहीं है। हम अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने की कोशिश करेंगे। यदि हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो परिणाम भी आएंगे।''
विज्ञापन

गौरतलब है कि चार साल पहले पिछले एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान के दो मैच हुए थे और भारत दोनों में जीता था। उस टूर्नामेंट में भी भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल होता, लेकिन पाकिस्तानी टीम खिताबी मुकाबले में नहीं पहुंच पाई थी। भारत ने बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें