फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2018: टीम इंडिया और हांगकांग के बीच मुकाबला आज, पढ़िए कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Tue, 18 Sep 2018 10:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया कप का चौथा मैच गतविजेता भारतीय टीम और हांगकांग के खिलाफ होना है। टूर्नामेंट में यह भारत का पहला मैच है। जबकि हांगकांग अपना पहला मैच पाकिस्तान से गंवा चुका है। 

विज्ञापन


यह मैच टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों को अपनी लय हासिल करने में मदद करेगा क्योंकि ठीक एक दिन बाद यानी बुधवार को भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होना है।

टीम इंडिया का पहला मैच कब है?

ग्रुप 'ए' का यह मैच मंगलवार (18 सितंबर) को खेला जाएगा।


 

मैच कहां है?

यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच किस समय शुरू होगा?

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे शुरू होगा। टॉस 4:30 बजे किया जाएगा।

किस चैनल में मैच का प्रसारण होगा?

सभी मुकाबलों का प्रसारण स्टार  स्पोर्ट्स 1/1 HD, 1 हिंदी/1 HD हिंदी, 1 तमिल and select 1/1 HD पर

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, दिनेश कार्तिक और खलील अहमद।

हांगकांग: अंशुमान रथ (कप्तान), एजाज खान, बाबर हयात, कैमरन मैकुलसन, क्रिस्टोफर कार्टर, अहसन खान, अहसन नवाज, अर्शद मोहम्मद, किंचित शाह, नदीम अहमद, राग कपूर, स्काट मैकेहनी, तनवीर अहमद, तनवी अफजल, वकास खान और आफताब हुसैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें