फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashwin Surra Bowl: अश्विन ने अक्षर से पूछा सुर्रा गेंद का राज, मिला मजेदार जवाब, देखें VIDEO

Mon, 29 Nov 2021 03:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अक्षर टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में पांच बार एक पारी में पांच विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले स्पिनर हैं। अक्षर के अलावा अश्विन ने तीन विकेट लिए थे।
विज्ञापन
अक्षर पटेल और अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट का तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बीसीसीआई टीवी पर अनुभवी स्पिनर अश्विन ने अक्षर पटेल का इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू में अश्विन ने अक्षर से पूछा कि यार आप सुर्रा गेंद (नीची रहने वाली गेंद) कैसे डाल लेते हो? अश्विन के इस सवाल पर सब हंसने लगे।
विज्ञापन

 
अक्षर ने कहा- उसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है। पिच से मदद मिलनी चाहिए। जब अश्विन ने यह पूछा कि मेरी गेंद बल्लेबाज के बल्ले का किनारा कम लेती है, लेकिन आप गेंद पर बल्लेबाज विकेट के पीछे कैच दे देते हैं, तो पटेल ने कहा कि अश्विन भाई आपकी गेंद ज्यादा घूमती है, मेरी कम घूमती है। अक्षर के इस जवाब पर सभी हंसने लगे।



न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में अक्षर पटेल ने शानदार बॉलिंग की थी। उन्होंने रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम लाथम, टॉम ब्लंडल और टिम साउदी समेत पांच विकेट लिए थे। अक्षर ने पांचवीं बार एक पारी में पांच विकेट लिया। इसके साथ ही पटेल ने लगातार छठी बार एक पारी में चार या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले स्पिनर हैं।
विज्ञापन


अक्षर टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में पांच बार एक पारी में पांच विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले स्पिनर हैं। अक्षर के अलावा अश्विन ने पहली पारी में तीन विकेट लिए थे। इसके साथ ही दूसरी पारी में भी अश्विन एक विकेट ले चुके हैं। उन्होंने हरभजन सिंह के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट (417) लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें