फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2017 से बाहर हुए अश्विन, जानिए क्या है वजह

Sat, 01 Apr 2017 01:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
स्टार बॉलर रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में कमर की चोट (स्पोर्ट हर्निया) के कारण नहीं खेलेंगे। वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम से जुड़े हुए हैं। टूर्नामेंट 5 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' के मुताबिक कमर पर चोट के कारण अश्विन आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे। इस चोट की वजह से वह 6 से 8 हफ्ते तक मैदान से बाहर रहेंगे। वहीं इससे पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल कंधे मे चोट के कारण पहले ही आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। 

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान राहुल को कंधे पर चोट लगी थी तो वहीं अश्विन को इसी सीरीज के दौरान कमर में चोट लगी। अश्विन ने कुल 738.2 ओवर गेंदबाजी की थी जो कि किसी भी गेंदबाज द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा है। इस दौरान उन्होंने कुल 82 विकेट भी हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अश्विन को आईपीएल के सबसे सफल गेदबाजों में से माना जाता है और उन्होंने अभी तक 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें