फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट धमाके में 31 मार्च को मनी ग्राहकों की दिवाली 

विज्ञापन
डिस्काउंट के लिए लगी हीरो के शोरूम पर लंबी लाइन।
विज्ञापन
बीएस 3 की एबीसीडी शायद 31 मार्च से पहले किसी को इतना पता नहीं थी जितना अब सबको मालूम हो गया है। भले ही कोई बीएस3 को न समझ रहा हो लेकिन उसे इतना पता जरूर चल गया कि इस नाम से दुपहिया वाहनों पर खूब डिस्काउंट दिया गया है। सुबह से शाम तक पुराने बीएस3 वाले वाहनों को खरीदने के लिए जहां एक ओर शोरूमों के बाहर लंबी लाइनें नजर आईं तो वहीं बहुत से लोगों ने अपना रसूख का भी पूरा फायदा उठाने की कोशिश की। नोएडा के सेक्टर 3 स्थिति एक बाइक शोरूम में खुद एसएचओ साहब एक स्कूटर छूट में पाने की जुगत में आए हुए थे। 
विज्ञापन


लेकिन शाम होते-होते डीलरशिप ने डिस्काउंट के जरिए कचरे की तरह अपने पुराने वाहनों के उस खेप की सफाई कर ली जिसे वो 1 अप्रैल से नहीं बेच सकते थे। हर डीलरशिप के बाहर पोस्टर के तरह एक नोटिस लगा नजर आया जिस पर लिखा था कि अब हमारे पास बीएस3 वाले वाहन मौजूद नहीं हैं। कई जगह स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने पूरा पहरा भी दिया। 

लेकिन इस तरह का कदम उठाकर दुपहिया निर्माता कंपनियों ने 31 मार्च से पहले अपनी सारी इंवेंटरी खपा दी है। इससे एक बात साफ हो गई है कि कानून भी लोगों को उबरने के लिए एक स्कोप छोड़ देता है। फाडा से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि महानगरों व छोटे शहरों के अधिकतर डीलरशिप से सारा माल बिक गया है, हो सकता है ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर पुराने वाहन थोड़े बहुत बचे हों पर उसकी ज्यादा टेंशन कंपनियों को नहीं रहेगी। इस तरह का डिस्काउंट देकर भले ही कंपनियों ने कुछ न कमाया हो पर अपने सर से मुसीबत का बोझ जरूर हल्का कर लिया है। 
विज्ञापन


31 मार्च को स्कूटर व बाइक की बिक्री के लिए लगी लाइनों को देखकर दो वाकये याद आ गए, एक जियो सिम के लिए लगी लाइन व दूसरी नोटबंदी के समय नोट बदलवाने वालों की लाइन। लेकिन अब सबकुछ क्लीयर है और 1 अप्रैल से सिर्फ बीएस4 वाले वाहन ही शोरूम पर बिकेंगे। आपकी मोटरसाइकिल की लाइट नहीं बंद होगी, क्यों नहीं बंद होगी लाइट जानने के लिए इसे पढ़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें