फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेजा-अश्विन का कमाल, ‘छक्के’ के साथ लिखा इतिहास

Wed, 08 Mar 2017 02:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
आर अश्विन - फोटो : PTI
विज्ञापन
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बंगलूरू टेस्ट में 75 रनों से करारी मात दी। इस जीत में टीम इडिंया के लिए दोनों स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की भूमिका अहम रही। पहली पारी में जडेजा ने 6 और अश्विन ने 2 विकेट चटकाए। वहीं दूसरी पारी में अश्विन के खाते में 6 और जडेजा ने 1 विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन


कंगारुओं के खिलाफ दोनों स्पिनरों ने ‘छक्का’ जड़ा और इसका फलस्वरूप दोनों ही गेंदबाज आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हो गए हैं। दोनों की मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग पहली हो गई है।

गौरतलब है कि इस मैच की 4 पारियों में हर पारी में एक गेंदबाज ने 6 या अधिक विकेट चटकाया। अश्विन और जडेजा के अलावा नाथन लायन ने पहली पारी में 8 और जोश हेजलवुड ने दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


इससे पहले 2008 में साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन संयुक्त रूप से गेंदबाजों की सूची में पहले पायदान पर काबित रहे हैं। यह पहली बार है कि दो स्पिनर पहले पायदान पर काबिज हैं। इसके अलावा अश्विन ने टेस्ट इतिहास में सबसे 25 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी पूरा किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें