फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज को टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहला लगा जोरदार झटका, प्रमुख खिलाड़ी बाहर

Thu, 01 Nov 2018 03:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एश्ले नर्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर एश्ले नर्स टीम इंडिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। नर्स के बाहर होने से वेस्टइंडीज को तगड़ा झटका लगा क्योंकि वह पूरे दौरे में संघर्ष करती आई है। 29 वर्षीय नर्स को मुंबई में खेले गए चौथे वन-डे में कंधे में खिंचाव आ गया, जिसके चलते वह गुरुवार को पांचवें व अंतिम वन-डे के लिए अनुपलब्ध रहे।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने गुरुवार को टॉस के समय कहा, नर्स पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। उम्मीद है कि अगले दौरे से पहले वह पूरी तरह फिट हो जाएं। 

नर्स को तिरुवनंतपुरम में आगमन के समय कंधें को आराम देने के लिए आर्म पाउच लगाए देखा गया था। चौथे वन-डे में दर्द के कारण नर्स कुछ देर के लिए मैदान से बाहर गए थे। उन्होंने लौटने के बाद कुछ ओवर किए, लेकिन इस दौरान वह असहज दिखे। बता दें कि तिरुवनंतपुरम में सीरीज का निर्णायक वन-डे गुरुवार को खेला जा रहा है। 
विज्ञापन


टीम इंडिया मौजूदा वन-डे सीरीज में 2-1 की बढ़त पर है। भारत ने पहला व चौथा वन-डे जीता जबकि विंडीज ने तीसरा मुकाबला अपने नाम किया। सीरीज का दूसरा मैच टाई रहा। अब वन-डे सीरीज के बाद टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को कोलकाता में खेला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें